SSC GD Bharti 2025 : एसएससी द्वारा साल 2025 के लिए एसएससी जीडी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिसके माध्यम से कुल 39,481 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। एसएससी जीडी भर्ती 2025 लास्ट डेट क्या है ? और इसके लिए सरकार ने क्या योग्यता मापदंड रखे हैं ? आईए इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
SSC GD Vacancy 2025 Notification
हर साल एसएससी जीडी के माध्यम से लाखों युवा भारतीय सेना में शामिल होते हैं। यह वैकेंसी बंपर पदों पर निकाली जाती है। इसलिए लाखों युवा इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2025 के नोटिफिकेशन ने नौकरी की तैयारी कर रही युवाओं को राहत पहुंचाई है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 रखी गई है।

SSC GD Bharti 2025 Post Details
एसएससी जीडी वैकेंसी 2025 के माध्यम से सशस्त्र पुलिस बल और अर्धसैनिक संगठन के लगभग 40000 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। जिसमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और SSB सहित अन्य सैनिक बलों का नाम शामिल है। इस वैकेंसी में महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से भाग लेने का अधिकार दिया गया है। महिलाओं के लिए लगभग 4000 पदों का आवंटन किया गया है।
डिपार्टमेंट | पुरुषों के लिए पद | महिलाओं के लिए पद | कुल पद |
BSF | 13,306 | 2,348 | 15,654 |
CRPF | 11,299 | 242 | 11,541 |
CISF | 6,430 | 715 | 7,145 |
SSB | 819 | 00.00 | 819 |
असम राइफल्स | 1,148 | 100 | 1,248 |
ITBP | 2,564 | 453 | 3,017 |
NCB | 11 | 11 | 22 |
SSF | 35 | 00.00 | 35 |
SSC GD 2025 कुल पद | 35,612 | 3,869 | 39,481 |
SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 योग्तया
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा एससी/एसटी को सरकार के नियम के अनुसार 5 वर्ष, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन को 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी डीटेल्ड जानकारी के लिए एसएससी जीडी 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो,
- उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बिच हो. (01 जनवरी 2025 को आधार माना जायेगा)
- उम्मीदवार किसी भी आपराधिक गतिविधि में दोषी क़रार नहीं हो. अथवा पूर्व कैदी नहीं हो।
SSC GD 2025 आवेदन शुल्क | SSC GD Vacancy 2025 Form Fees
एसएससी जीडी 2025 में आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स को प्रति फॉर्म ₹100 जमा करना होगा। इसके अलावा वूमेन, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क शून्य हैं। आवेदन का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, विजा, मास्टरकार्ड, रुपे क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
एसएससी जीडी 2025 सलेक्शन प्रोसेस
फॉर्म आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद 2025 में सरकार द्धारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद फिजिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया से गुजरते हुए फाइनल चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लिखित परीक्षा का आयोजन जनवरी या फरवरी 2025 में संभावित रूप से किया जा सकता है।
वेकेंसी और भी है : CISF Constable Fire Recruitment 2024
SSC GD Vacancy 2025 Salary Scale
एसएससी जीडी वैकेंसी के माध्यम से सेना में शामिल होने वाले युवाओं को लेवल 3 के मुताबिक सैलरी दी जाती है। जिसमें जीडी कांस्टेबल के लिए 21,700 रूपये से लगभग 70 हजार रुपए प्रति महीना और NCB में कांस्टेबल पद के लिए 18,000 से 56,900 रुपए प्रति महीना सैलरी और भत्ता दिया जाता है।
SSC GD वैकेंसी लास्ट डेट
- आवेदन करने की तिथि 5.9.2024 है।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 14.10.2024 रात्रि 11:00 बजे है।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान पूरा करने की अंतिम तिथि 15.10.2024 रात्रि 11:00 तक है।
- आवेदन पत्र में हुई किसी प्रकार की त्रुटि को संशोधित करने की अंतिम तिथि 5.11.2024 से 7.11.24 रात्रि 11:00 तक है।
- भरती का पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन जनवरी या फरवरी 2025 तक शेड्यूल कर दिया जाएगा।
- SSC GD वैकेंसी अप्लाई ऑनलाइन : Apply Here
- एसएससी GD 2025 ऑफिसियल नोटिफिकेशन लिंक : Read Here
- ऑफिसियल साइट : Visit Here